- सुबह का नाश्ता अनिवार्य रूप से करें, जो पौष्टिक हो।
- दोपहर का भोजन सामान्य तथा रात्रि भोजन हल्का लें।
- भोजन के तुरंत पहले व बाद में पानी न पिएं और नीबू मिला जल दिन में प्रचुर मात्रा में लें।
- भूख न होने पर खाना न खाएं।
- भोजन में तेल-घी की मात्रा सीमित रखें।
- पानी ज्यादा पिएं। कम से कम दिनभर में 8-10 गिलास। कम पानी पीने वालों को कब्ज तथा अन्य दिक्कतें हो सकती हैं।
- जल रक्त को तरल बनाता है।
- सुबह उठते ही 1 गिलास तांबे के लोटे का कुनकुना पानी पिएं।
- रात को सोते समय 1 गिलास कुनकुने पानी में नीबू डालकर पिएं।
- रोटी कम खाएं। सब्जी-फलों का सेवन अधिक करें।
- भोजन के बाद तुरंत नहीं सोएं।
- खाना खाकर 40-50 कदम टहलें, फिर सोने जाएं।
- सुबह-शाम नियमपूर्वक शक्ति अनुसार खुली हवा में तेज चलकर टहलें या हल्का व्यायाम करें।

0 जानकारी अच्छी लगे तो कृपया एक कमेंट अवश्य करें।:
Post a Comment