1. नीबू का रस 15 ग्राम, 15 ग्राम शहद व 125 ग्राम गरम पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट 2 या 3 महीने तक लगातार पीये मोटापा कम होगा।
2. अधिक मीठा व अधिक नमक न लें; नमक व मीठा दोनों एकदम बन्द कर देने से मोटापा तीव्रता से कम होता है।
3. तुलसी के पत्तों का रस 10 बूंद व दो चम्मच शहद एक ग्लास पानी मे मिलाकर कुछ दिन पीने से मोटापा कम होता है।
4. सोने से पहले कम से कम 2 घण्टा पहले डिनर करें।
5. खाने के बाद एक कप गरम पानी घूंट-घूंट चाय की तरह पीये, मोटापा कम होगा।
6. दही का सेवन करने से शरीर की फ़ालतू चर्बी कम होती है। अत:दूध के बजाय दही या मट्ठे का सेवन करें!
7. एक कप गाजर के रस में एक चौथाई कप पालक का रस मिलाकर पीयें; एक या दो महीने तक लगातार पीने से लाभ होगा।
8. पैदल घूमने जायें व साइकिलिंग करें! मोटापा घटाने वाले आसन करने से विशेष लाभ होता है। जैसे-उत्तानपदासन; हलासन, धनुरासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार आदि। सूर्य नमस्कार एक पूर्ण व्यायाम है, जो शरीर के सभी अंगो को स्वस्थ रखता है व मोटापा कम करता है।
9. नित्य प्रात: प्राणायाम या व्यायाम करें; प्राणायाम करने से शरीर का मैटाबलिजम सिस्टम ठीक होता है।
10. अनामिका अंगुली के टौप भाग पर अंगूठे से दबाकर कम से कम 5 मिनट तक एक्यूप्रेशर करे; दिन में दो या तीन बार ऐसा कर सकते हैं! शरीर का वेट सन्तुलित रहेगा।
0 जानकारी अच्छी लगे तो कृपया एक कमेंट अवश्य करें।:
Post a Comment