घरेलु दवाई : जीरे के दुष्प्रभाव-साइड इफेक्ट्स
हम अनेक बार घरेलु उपचार के नाम पर अनेक औषधियों का आंख बंद करके सेवन करने लगते हैं। जिससे अनेक बार फायदे के बजाय शारीरिक दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही आंख बन्द करके जीरे का सेवन करने के बाद होता देखा गया है। माना कि जीरा भोजन में अरुचि, पेट फूलना, अपच आदि जैसे पाचन संबंधी अनेक समस्याओं से निजात दिलाता है। लेकिन जीरे के कई प्रकार के दुष्प्रभाव भी होते हैं। अत: उपचार से पहले किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना सदैव उचित रहता है।
आइये जानते हैं-जीरे के दुष्प्रभावों के बारे में:-
1. गर्भपात का खतरा : जीरे का मतलब ज्यादा मात्रा में जीरे के सेवन करने से गर्भपात या समय से पहले डिलीवरी होने की आंशका बढ़ जाती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को जीरे के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
2. हार्ट बर्न : बुक "पॉकेट गाइड टू हर्बल मेडिसिन" के अनुसार जीरा आपके गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट में अधिक गैस बनने में योगदान देता है। इस प्रकार जीरा हार्ट बर्न (Heartburn=A form of indigestion felt as a burning sensation in the chest, caused by acid regurgitation into the esophagus.) का एक कारण हो सकता है!
3. डायबिटीज रोगियों के लिए अस्वास्थ्यकर : डायबिटीज रोगियों को अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने की जरूरत होती है। उन्हें स्वस्थ रहने के लिए ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रखना होता है। ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा नहीं होता। जैसा की आप जानते हैं कि जीरे के सेवन से ब्लड शुगर के स्तर में बहुत जल्दी कमी आने लगती है और यह लो ब्लड शुगर स्तर का कारण बन सकता है। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को जीरे के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
4. डकार की समस्या : जीरे के वातहर गुण या प्रभाव के कारण जीरा अत्यधिक डकार उत्पन्न करने का कारण बन सकता है। कभी-कभी डकार में अधिक आंत्र पथ में गैस दके माध्यम से बाहर निकलती है। और तो और कभी-कभी डकार से अजीब से गंध और विशेष ध्वनि भी आने लगती हैं। हालांकि वास्तविक अर्थों में यह कोई समस्या नहीं है, लेकिन डकार निश्चित रूप से शर्मिंदगी का कारण बन सकती है।
5. मादक प्रभाव : जीरे में मादक/नशे गुण मौजूद होते हैं। इसलिए जीरे का सेवन सावधानी के साथ किया जाना चाहिए, क्योंकि यह नशे की लत बन सकता है।
6. स्तनपान कराने वाली माताओं को नुकसानदेह : जीरा ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जीरे के अत्यधिक मात्रा में सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे दूध का उत्पादन कम होने लगता है।
7. भारी माहवारी चक्र : जीरा मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव का कारण बन सकता है। इसलिए महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से बचने के लिए जीरे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिये।
8. लीवर को नुकसान : जीरे में मौजूद तेल अत्यधिक अस्थिर होने के कारण, अधिक लंबे समय तक जीरे के अधिक मात्रा में सेवन करने से यह लीवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। जीरा का तेल मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने या रोकने के लिए जानवरों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
9. सर्जरी से आगे-पीछे ब्लड शुगर स्तर कम होने का खतरा : अधिक मात्रा में जीरे के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने लगता है। इसलिए निकट भविष्य में एक सर्जरी में जाने से पहले इस बात को याद रखना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि सर्जरी के दौरान ब्लड शुगर के स्तर को बनाये रखना जरूरी होता है। इसलिए डॉक्टर सर्जरी के दौरान और बाद ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए कम से कम दो सप्ताह पहले जीरा बंद करने की सलाह देता है।
10. एलर्जी की समस्या : जीरा आयरन का सबसे अच्छा स्रोत है। इसे नियमित रूप से खाने से खून की कमी दूर हो जाती है। और त्वचा पर निखार आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीरे का इस्तेमाल त्वचा पर चकत्ते और एलर्जी भी पैदा कर सकता है। इसलिए त्वचा में एलर्जी से परेशान लोगों को जीरे का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए।
11. अन्य : जीरे के अन्य दुष्प्रभावों में मानसिक समस्याएं, उनींदापन और मतली जैसी समस्याएं भी शामिल है।
परामर्श समय : 10 AM से 10 PM के बीच। Mob & Whats App No. : 9875066111
सभी लेखों में लिखी गयी दवाईयों का विवरण जनहित में स्वास्थ्य और बीमारियों के बारे में जागरूकता के लिए लिखा गया है। पाठक कृपया स्वयं अपना इलाज करने का खतरा मोल नहीं लें।
कृपया अपने चिकित्सक के परामर्श के बिना, सुझाई गयी (किसी भी प्रकार की) दवा का सेवन नहीं करें।
Please Do not take any (kind of) suggested medicine, without consulting your doctor.
हमारे 95 फीसदी रोगियों को व्यक्तिगत रूप से हम से आकर मिलने की जरूरत नहीं पड़ती। यद्यपि रोगियों की संख्या अधिक होने के कारण, आपको इन्तजार करना पड़ सकता है। कृपया धैर्यपूर्वक सहयोग करें। (Due to the high number of patients, you may have to wait. Please patiently collaborate.)
डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश' आॅन लाईन होम्योपैथ एवं परम्परागत चिकित्सक, 9875066111
परामर्श समय : 10 AM से 10 PM के बीच। Mob & Whats App No. : 9875066111
0 जानकारी अच्छी लगे तो कृपया एक कमेंट अवश्य करें।:
Post a Comment