मोटापा घटाने के लिए आहार चार्ट
1. आहार चार्ट : सबसे पहले अधिक चीनी, अधिक चर्बी, अधिक मसालें वाले खाने को बंद करना होगा। नीचे पूरा आहार चार्ट दिया गया है। अगर इस चार्ट के अनुसार खाएँगे तो मोटापा बहुत ही जल्द कम हो जायगा।
- नाश्ता (7:00-8:00) : सुबह-सुबह नाश्ता जरूरी है। अगर भूख नहीं हो तो सिर्फ एक ग्लास जूस का ले सकतें हैं जूस संतरा, मौसम्मी, अनन्नास किसी का भी हो सकता है। अगर भूख है तो नाश्ते में कोई भी मौसमी फल (सेब, अंगूर, तरबूज, खरबूजा, आम) भरपेट खाएं।
- लंच (12:30-1:30) दोपहर का भोजन : दोपहर के भोजन में आप अपनी तासीर के अनुसार गेहूं की रोटी या चावल ले सकतें हैं। दोपहर के खाने मे आपको दाल कम से कम खानी है! दाल आप सप्ताह में एक दो बार खा सकतें हैं! रोटी के साथ आप कोई सब्जी ले सकतें हैं। दोपहर के खाने मे आपको दही जरूर लेनी है। दही की मात्रा 250 ग्राम ले सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें की दही में आपको चीनी नहीं डालनी, बल्कि सादा दही खाना है।
- डिनर (7:00-8:00) रात का भोजन : रात के भोजन में टमाटर, खीरा, गाजर, चुकंदर कुछ भी अधिक से अधिक सब्जियों का सलाद लें। अगर आपको सलाद खाना पसंद नही है तो आप कोई भी मौसमी फल (सेब, आम, अंगूर, नाशपाती आदि) भर पेट खा सकतें हैं।
गेहूं या चावल से बना भोजन खाना दिन में केवल एक बार : उक्त आहार चार्ट में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको पूरे दिन में सिर्फ एक बार ही गेहूं या चावल से बना भोजन खाना है। अगर आप गेहूं या चावल का भोजन एक बार से ज्यादा लेने लगेंगे तो मोटापा कभी नहीं रुक पायगा। इस आहार चार्ट में आप बीच-बीच मे जूस भी पी सकतें हैं।
2. एक बार व्यायाम जरूर : दिन में कम सक कम एक बार व्यायाम जरूर करना चाहिये। व्यायाम सुबह या श्याम जब भी समय मिले किया जा सकता है, वैसे सुबह का समय अच्छा रहता है।
3. सोना-जागना : रात को जल्दी सोना चाहिए। रात 10 बजे तक सो जाना चाहिए और सुबह भी जल्दी उठना चाहिए।
अगर उपरोक्त तरीकों को पूरी तरह अपनाया जायेगा तो मोटापा बहुत ही जल्द कम हो जायगा! एक महीने में 5 से 10 किलो तक वजन कम हो जायेगा।
================
परामर्श : 10 AM से 10 PM के बीच। Mob & Whats App No. : 9875066111
Please Do not take any (kind of) suggested medicine, without consulting your doctor.
कृपया अपने चिकित्सक के परामर्श के बिना, सुझाई गयी (किसी भी प्रकार की) दवा का सेवन नहीं करें।
निवेदन : रोगियों की संख्या अधिक होने के कारण, आपको इन्तजार करना पड़ सकता है। कृपया धैर्यपूर्वक सहयोग करें।
-
डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश'-9875066111.
Request : Due to the high number of patients, you may have to wait. Please patiently collaborate.
-Dr. Purushottam Meena 'Nirankush'-9875066111
उपशीर्षक:
आहार चार्ट,
जूस,
डिनर,
नाश्ता,
भोजनलीवर,
मोटापा,
लंच,
वजन,
व्यायाम,
सलाद,
सेक्स
Wednesday, December 07, 2016