जो व्यक्ति खुद अपनी मदद नहीं कर सकता!
दुनियां में कोई उसकी मदद नहीं कर सकता!
आप को बीमारी का निदान चाहिये तो स्वास्थ्य-परामर्श-फॉर्म भरना ही होगा।
(रोगी और स्वास्थ्य रक्षक सखा (स्वरस) के मध्य संवाद)
रोगी: मुझे सिरदर्द, पाइल्स और शीघ्रपतन की समस्या है। क्या मैं ठीक हो सकता हूं?
स्वास्थ्य रक्षक सखा (स्वरस): जरूर हो सकते हैं, लेकिन पहले आपकी डिटेल जानकारी के लिये आपको वाट्सएप या मेल पर 'स्वास्थ्य-परामर्श-फॉर्म (Health Consultation Form)' भरना होगा!
रोगी: सर फॉर्म भेज दें।
स्वरस: फॉर्म भेज दिया है। कृपया इसे ठीक पढकर और समझकर भर दें।
रोगी: सर जब मैंने अपनी तकलीफ सिरदर्द, पाइल्स और शीघ्रपतन की बता दी है तो इतनी सारी जानकारी क्यों जरूरी हैं?
स्वरस: आपकी तकलीफों का सही से निदान करने के लिये।
रोगी: अब से पहले तो किसी डॉक्टर ने इतनी जानकारी नहीं पूछी। जबकि मैं 8-10 डॉक्टरों से इलाज करवा चुका हूं।
स्वरस: उन 8-10 डॉक्टरों से इलाज तो करवा चुके, लेकिन इलाज का परिणाम क्या रहा?
रोगी: सर मेरी बीमारी उनसे ठीक नहीं हुई तब ही तो आपसे कॉण्टेक्ट किया है..
स्वरस: आपका इलाज 8-10 डॉक्टरों से नहीं हुआ। इसका मतलब या तो बीमारी गंभीर है या आपने उन्हें सही से बतायी नहीं या उनमें से किसी को समझ में नहीं आयी? हमारी कोशिश है कि आपकी बीमारी के मूल कारण को समझकर उसका पक्का निदान किया जाये। इसीलिये फॉर्म में डिटेल जानकारी चाही गयी है।
रोगी: लेकिन सर इलाज तो सिरदर्द, पाइल्स और शीघ्रपतन का करवाना है, आप तो मेरी पाचन क्रिया के बारे में 25 जानकारी मांग रहे हैं...?
स्वरस: आपके इलाज के लिये आपके खानपान की आदतों तथा आपकी पाचन क्रिया की जानकारी बहुत जरूरी है। बल्कि अनिवार्य है।
रोगी: सर क्या बिना डिटेल लिखे इलाज संभव नहीं?
स्वरस: बिलकुल नहीं!
रोगी: क्या आप माबाईल पर लिख सकते हैं?
स्वरस: बिलकुल नहीं!
रोगी: क्या मैं कागज पर लिखकर, उसका फोटो खींचकर भेज सकता हूं?
स्वरस: बिलकुल नहीं!
रोगी: क्या मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्या बता सकता हूं?
स्वरस: बिलकुल नहीं! पहले फॉर्म भरें, उसके बाद जरूरी हुआ तो मिलने भी बुला लूंगा। वैसे 99 फीसदी केसेज में, रोगी को व्यक्तिगत रूप से मिलने की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि मैं केवल आॅन लाईन निदान करता हूं। अत: ऐसे केस ही लेता हूं, जिनमें व्यक्तिगत रूप से मिलने की जरूरत नहीं होती है।
रोगी: सर क्या मेरी बीमारियों का पक्का इलाज हो जायेगा?
स्वरस: बिना फॉर्म भरे और बिना डिटेल जाने कुछ नहीं कहा जा सकता! इसके अलावा आप यह भी जान लें कि हम किसी को ठीक करने की गारण्टी नहीं देते हैं।
रोगी: फिर मेरा इलाज कैसे होगा?
स्वरस: आप पहले फॉर्म तो भरें!
रोगी: बिना फॉर्म भरे...?
स्वरस: बिलकुल नहीं! क्योंकि जो व्यक्ति खुद अपनी मदद नहीं कर सकता! दुनियां में कोई उसकी मदद नहीं कर सकता! आप को बीमारी का निदान चाहिये तो फॉर्म भरना ही होगा।
रोगी: सर लेकिन सिरदर्द, पाइल्स और शीघ्रपतन के इलाज के लिये इतनी सारी जानकारी क्यों?
स्वरस: आप सवाल रिपीट कर रहे हो। इसका जवाब पहले दिया जा चुका है।
रोगी: सर...
स्वरस: प्लीज मेरा और अपना समय खराब नहीं करें। आगे से फॉर्म भरे बिना किसी प्रकार के संवाद की उम्मीद नहीं करें। अन्यथा आपका नम्बर ब्लॉक कर दिया जायेगा।
डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश'
स्वास्थ्य रक्षक सखा एवं दाम्पत्य विवाद सलाहकार
Online Dr. PL Meena: Health Care Friend and Marital Dispute Consultant, Health Advice WhatsApp No.: 85619-55619, Mobile No.: 9875066111 (10AM to 10 PM)